Friday, July 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsलापरवाही से बाइक को लगी टक्कर, युवक गंभीर घायल हुआ

लापरवाही से बाइक को लगी टक्कर, युवक गंभीर घायल हुआ


Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र में लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उक्त घटना गत 16 जुलाई को अपरान्ह 3:30 बजे दौलता मोड़ स्थित टाटा सर्विस स्टेशन के पास हुई।

राजमहल निवासी चांद खां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में परिवादी की ओर से बताया गया कि उनका बड़ा भाई रमजान खां बाइक से देवली आ रहा था। इसी दौरान दोलता मोड़ पर सर्विस स्टेशन से मुख्य सड़क पर निकल रहे एक वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा रमजान खां के सिर, पीठ, हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायल को देवली राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका उपचार जयपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।

परिजनों ने बताया कि घायल की देखभाल में व्यस्त रहने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here