Sunday, July 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभक्ति और सेवा, खाटू श्याम भजन संध्या के साथ पदयात्रा की तैयारियां...

भक्ति और सेवा, खाटू श्याम भजन संध्या के साथ पदयात्रा की तैयारियां शुरू


Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में आयोजित दो प्रमुख आयोजनों में सांवरिया सेठ पदयात्रा को लेकर जहां नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, वहीं देवशयनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में भव्य भजन संध्या संपन्न हुई।

इस दौरान 34वीं सांवरिया सेठ सिंगोली श्याम पदयात्रा को लेकर माताजी धर्मशाला में हुई बैठक में सर्वसम्मति से बन्नालाल जाट को अध्यक्ष तथा सत्यनारायण साहू एवं देवलाल मीणा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी 5 अगस्त को गणेश निमंत्रण दिया जाएगा, जिसके बाद 15 अगस्त को पदयात्रा दूनी से रवाना होकर 22 अगस्त को सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेगी और वहां ध्वजा चढ़ाई जाएगी। इस बैठक में रमेश मुंदड़ा, महावीर साहू, किशन बलाई सहित पदयात्री मौजूद रहे। दूसरी ओर देवशयनी एकादशी पर दूनी के खाटू श्याम मंदिर में शनिवार रात्रि आयोजित विशाल भजन संध्या में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस धार्मिक अवसर पर मंदिर परिसर को नई दिल्ली से मंगाए गए सुगंधित पुष्पों से बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर में छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई गई और दिनभर दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

जयपुर के कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कानपुर से अभिषेक शुक्ला, इंदौर से शुभम राणा, जयपुर से तनु शर्मा व कृष्ण कुमार, तथा नरेंद्र और अनिरुद्ध खांडल समेत कलाकारों ने।एक के बाद एक कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। कलाकारों द्वारा गाए गए लोकप्रिय भजन “खाटू का दरबार सुहाना लगता है” की गूंज पर पूरा पंडाल झूम उठा और पूरा वातावरण पूरी तरह से श्याममय हो गया। देर रात तक चले इन आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत के दर्शन किए, इत्र वर्षा का आनंद लिया और बाबा श्याम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here