Tuesday, July 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदो दिवसीय निःशुल्क चर्म रोग परामर्श शिविर 29 से

दो दिवसीय निःशुल्क चर्म रोग परामर्श शिविर 29 से


Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आरएस डर्मा क्योर जालोर के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. जोयब दो दिवसीय कैम्प में निशुल्क परामर्श देंगे।

मोहम्मद वसीम खान ने बताया कि यह निःशुल्क परामर्श शिविर आगामी 29 एवं 30 जुलाई को होगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा, जिसमें त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं का इलाज किया जाएगा। उक्त शिविर चर्च रोड देवली स्थित शुभम ट्रेडर्स के पास स्थित कोहिनूर मेडिकल स्टोर पर लगाया जाएगा। यहां स्किन एलर्जी, दाद-खाज, फुंसी, कील-मुंहासे, झाइयां, बालों का झड़ना, डैंड्रफ और सोरायसिस समेत बीमारियों के निदान के लिए संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here