Thursday, July 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk11वीं पदयात्रा का भगवान गणेशजी को निमंत्रण अर्पित किया

11वीं पदयात्रा का भगवान गणेशजी को निमंत्रण अर्पित किया

बैठक में पदयात्रा कार्यकारिणी का गठन, 1 सितंबर को रवाना होगी यात्रा


Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सांवरिया विकास समिति देवली की ओर से आयोजित होने वाली 11वीं पदयात्रा से पूर्व गुरुवार को बोयड़ा गणेश मंदिर में गणेश निमंत्रण अर्पित किया गया। इसके बाद हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया।

समिति के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि पदयात्रा अध्यक्ष के रूप में सीताराम गुर्जर (दलपुरा), महामंत्री भंवरलाल सेन (देवली) तथा कोषाध्यक्ष टीकम जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई। सांवरिया विकास समिति के अध्यक्ष गणराज गुर्जर रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता जयसिंह मीणा ने की। बैठक में कुंदन राजावत, देवराज गुर्जर, रघुवीर सिंह शक्तावत, बाबूलाल मीणा, मोनू गुर्जर, पंकज सेन, कुलदीप खटीक, देवेंद्र, दीपक, संदीप गुर्जर, छोटू गुर्जर सहित अमरगढ़, करमपुरा, दलपुरा, टोडारायसिंह सहित आसपास के गांवों से 5 दर्जन से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे। माहेश्वरी ने बताया कि पदयात्रा एक सितंबर को देवली से रवाना होकर 9 सितंबर को सांवलिया सेठ धाम पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here