Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मालपुरा के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आयोजित राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन में स्थानीय संघ देवली के द्वारका प्रसाद प्रजापत और जगदीश गुर्जर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘दीर्घ सेवा अलंकार’ से सम्मानित किया गया।
साथ ही योग्यता अभिवृद्धि करने पर शिक्षिका झिलमवती, लाड बाई शर्मा और ज्योति सांसी को ‘हिमालय वुड बैज’ प्रदान किया गया। मनाली (हिमाचल प्रदेश) के नेशनल एडवेंचर कैंप में भाग लेने वाले मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, अनिल गौतम और द्वारका प्रसाद प्रजापत को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुबेसिंह यादव, अर्जुन लाल बुनकर, एसीबीओ अरुण कुमार शर्मा और जिला कमिश्नर वसुधा शर्मा की उपस्थिति में दिए गए। टोंक सीओ सुरेंद्र कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान पवन सेन, बद्रीलाल कहार, गणपत सिंह और कमलेश नागवंश सहित कई स्काउट-गाइड मौजूद रहे।



