ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय में सौंपा
Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के डाबर कलां के ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय देवली में ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत करवाने और उसे मिट्टी से ढकवाने की मांग की है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के लिए आम रास्ता खोदा गया था, जिससे नालियां क्षतिग्रस्त और बंद हो गई हैं। इसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित ठेकेदार को इस बारे में कई बार अवगत कराया गया, लेकिन उसने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ज्ञापन में जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत करने और पाइपलाइन व नालों को ढकवाने की मांग की गई है। इस दौरान आत्माराम जांगिड़, पोलूराम, जगदीश, सांवरा लाल, लोकेश, नाथूलाल, मुरलीधर जांगिड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



