Sunday, August 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsजैन श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 22 घायल, कई जयपुर...

जैन श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 22 घायल, कई जयपुर रेफर


Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र में भरनी नया गांव के समीप रविवार सुबह नेशनल हाईवे-52 पर श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 25 यात्रियों में से 22 घायल हो गए।

कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों ने बताया कि बस कोटा से श्रद्धालुओं को लेकर मौजमाबाद स्थित स्वस्ति धाम के दर्शन के लिए रवाना हुई थी। भरनी नया गांव के पास हाईवे पर खड़े ट्रेलर से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे कई यात्री सीटों से उछलकर घायल हो गए। कोटा निवासी रेनू जैन ने बताया कि दुर्घटना में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं मुकेश कुमार जैन ने बताया कि बस में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे।

जिनमें से 22 घायल हुए हैं। हादसे में बस चालक की हालत सबसे गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर घाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराते हुए सभी घायलों को टोंक एवं दूनी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया। वहीं जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here