Wednesday, August 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationस्वतंत्रता दिवस समारोह की अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

स्वतंत्रता दिवस समारोह की अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां


Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समारोह नगर पालिका स्टेडियम स्थित अटल उद्यान (दशहरा मैदान) में आयोजित होगा, जहां ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, व्यायाम प्रदर्शन, प्रतिभा सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रगान सहित विभिन्न आयोजन होंगे। बैठक में समारोह स्थल की साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, मंच संचालन, विद्युत, पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए। अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here