Monday, August 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिव मंदिर में सहस्त्रघट अभिषेक, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

शिव मंदिर में सहस्त्रघट अभिषेक, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना


Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सोम प्रदोष पर पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में गुड मॉर्निंग क्लब की ओर से सहस्त्रघट अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन के तहत क्लब से जुड़े सदस्यों द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। ।इस अवसर पर मंदिर में भगवान शिव का श्रृंगार किया गया है। सहस्त्रघट अभिषेक को लेकर क्लब सदस्यों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन के दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं द्वारा सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की जाएगी। गुड मॉर्निंग क्लब से जुड़े कृष्ण कुमार गोयल ने बताया कि सोम प्रदोष के पावन अवसर पर भगवान शिव की विशेष आराधना के लिए सहस्त्रघट अभिषेक का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि आयोजन में क्लब के सदस्यों सहित ने भाग लेकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here