Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मां दुर्गा सेवा समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सर्व समाज देवली के नेतृत्व में मंगलवार को 9वीं विशाल कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। कांवड़ यात्री सुबह बोयड़ा गणेश जी पहुंचे।
जहां पूजा-अर्चना के बाद बनास नदी का पवित्र जल कांवड़ में भरा। इसके बाद कांवड़िए भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए देवली के लिए रवाना हुए। मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और अल्पाहार करवाया। गणेश रोड स्थित नवल मंगल के मकान के बाहर जन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। इसी प्रकार निवर्तमान नगर पालिका पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन के नेतृत्व में ट्राइओम कोचिंग क्लासेज, गणेश रोड के सामने कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई तथा अल्पाहार कराया गया। कांवड़ यात्रा छतरी चौराहा, सदर बाजार, बस स्टैंड, एसडीएम निवास के सामने से होते हुए सीआईएसएफ मुख्य द्वार, चर्च रोड और ममता सर्कल से बंगाली कॉलोनी पहुंची। यहां शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का बनास के पवित्र जल से अभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।
कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था में नोरत गर्ग, लक्ष्मीकांत पारीक, दिनेश गोयल, बनवारी गुप्ता, एडवोकेट महावीर सिंह राठौड़, सत्येंद्र सिंह, राजकुमार मीणा, अजय मेवाड़ा, भीमराज जैन सहित अन्य सहयोगकर्ताओं का योगदान रहा। कावड़ यात्रा में सजीव झांकी भी चल रही थी। इस दौरान अशोक मंडल, राजू सरकार, निखिल, रोबिन मंडल, अशोक दुबे समेत शामिल थे।



