Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव को लेकर देवली में मतदान प्रक्रिया जोर पकड़ने लगी है। बुधवार सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान कर रहे हैं।


राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, बस स्टैंड के पास स्थित चारों मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है, वहीं बुजुर्ग मतदाताओं को भी मतदान में सहयोग दिया जा रहा है। इसी बीच गांधी पार्क स्कूल स्थित वार्ड 21 में मतदान शुरू होने के दौरान ईवीएम मशीन में खराबी आ गई, जिसके चलते करीब आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर नई ईवीएम मशीन मतदान केंद्र पर पहुंचाई गई, जिसके बाद मतदान दोबारा शुरू हो सका। ईवीएम में खराबी को लेकर प्रत्याशियों ने नाराजगी भी व्यक्त की। जानकारी के अनुसार मशीन में मंगलवार शाम भी तकनीकी खराबी महसूस हो रही थी। वहीं कुछ मिनटों के लिए वार्ड 19 की भी मशीन में खराबी आई थी। वहीं मतदान केंद्र के दायरे में मौजूद प्रत्याशियों को बाहर कर दिया गया।
सुबह करीब 7:30 बजे बाद मतदाता भी मतदान केंद्रों के आसपास पहुंचने लगे। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस के मोबाइल में लगातार घूम कर व्यवस्थाएं देख रही है।


