Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली। इस दौरान कांग्रेस के सभी विजेता पार्षद मौजूद रहे।
उन्हें रिटर्निंग अधिकारी की ओर से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस की ओर से पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनवारी लाल बैरवा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं पार्टी के निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। गौरतलब है कि बनवारी लाल बैरवा देवली नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से निर्दलीय पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए थे। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद कांग्रेस की ओर से उन्हें पालिकाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया। अब 21 सितंबर को मतदान होगा।




