देवली पालिका अध्यक्ष चुनाव में बगावत के संकेत: मुकेश कुमार बोले- निर्दलीय फॉर्म भरूंगा, साथ आना है तो आएं
Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर देवली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वार्ड 29 से निर्दलीय पार्षद के रूप में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा में शामिल हुए मुकेश कुमार ने अब अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है।
मुकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि देवली के लोग जानते हैं कि वे पैसा कमाने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं, बल्कि शहर के लिए कुछ करने आए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जीते हुए पार्षद समझदार हैं और उन्हें अपने निर्णय लेने का अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे निर्दलीय के रूप में अध्यक्ष पद का फॉर्म भरेंगे। उन्होंने कहा कि जो पार्षद उनके साथ आना चाहते हैं, वे उनके साथ आ सकते हैं। मुकेश के इस ऐलान के बाद देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
अब अध्यक्ष पद के नामांकन के साथ ही तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है। लिहाजा अध्यक्ष पद के लिए तीसरा प्रत्याशी सामने आने से ट्विस्ट आ गया है। उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार पिछले दिन 3 दिन पूर्व ही भाजपा में शामिल हुए हैं। वे थोड़ी देर में रिटर्निग अधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन भरेंगे। ऐसा उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है।



