Wednesday, September 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpत्रिकोणीय मुकाबले के ट्विस्ट के बाद भाजपा का डैमेज कंट्रोल

त्रिकोणीय मुकाबले के ट्विस्ट के बाद भाजपा का डैमेज कंट्रोल

नेताओं ने मुकेश कुमार को मनाया


Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बुधवार को उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब निर्दलीय तौर पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले मुकेश कुमार के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय होने की स्थिति बन गई।

इसके बाद भाजपा ने तत्काल स्थिति को संभालने के लिए डैमेज कंट्रोल शुरू किया। भाजपा के चुनाव प्रभारी अनमोल सिंह, भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल, अंकित जैन, भेरू खत्री, अनिल जांगिड़, रतन मंगल, उमाशंकर खूंटेटा समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मुकेश कुमार के डिबोक होटल पहुंचे। यहां नेताओं ने मुकेश कुमार से चर्चा कर उन्हें समझाया और पार्टी के प्रति उनकी भूमिका एवं महत्व को लेकर बातचीत की। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी उनके मान-सम्मान और भूमिका का पूरा ध्यान रखती है। इस दौरान उन्हें भाजपा की विचारधारा से भी अवगत कराया गया। बातचीत के बाद भाजपा नेताओं ने मुकेश कुमार का माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

उनके द्वारा अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नामांकन नहीं भरने के निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि इससे पहले मुकेश कुमार ने पत्रकार वार्ता कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने और नामांकन दाखिल करने की घोषणा की थी। उनके इस घोषणा के बाद भाजपा में हलचल बढ़ गई थी और अध्यक्ष पद का चुनाव त्रिकोणीय होने की स्थिति बनती नजर आ रही थी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने तत्काल सक्रिय होकर उनसे बातचीत की।

हालांकि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक सूची में भाजपा की ओर से कजोड़ी देवी और कांग्रेस की ओर से बनवारी लाल बैरवा के नाम सामने आए हैं। ऐसे में अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। मुकेश कुमार ने दैनिक ब्यूरो को बताया कि भाजपा नेताओं से उनकी बातचीत हुई है। उन्होंने आवेदन नहीं किया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here