Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी परिसर में विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला कलक्टर टीना डाबी ने किया।
उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की। उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। शिविर में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार, सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी, उपजिला अस्पताल देवली के प्रभारी डॉ. रविराज सिंह, बीसीएमएचओं मनीष लोधी, देवली के उद्यमी और भामाशाह नवल मंगल सहित सीआईएसएफ आरटीसी के जवान एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। यहां 50 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया।



