Deoli News 18 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला अंधता निवारण समिति टोंक और देवली के विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में रविवार 20 सितम्बर को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा कैम्प लगेगा।
इसमें मोतियाबिंद के रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। यह शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा, जिसमें नेत्र विशेषज्ञ विशाल स्नेही और उनकी सहयोगी टीम द्वारा जांच के बाद चयनित मरीजों का अत्याधुनिक तकनीक से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। यहां आने वाले मरीजों को आधार कार्ड या राशन कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा, मरीजों के परिजनों को अपने ठहरने व भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगा। देवली के विशाल आई हॉस्पिटल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है।



