Thursday, October 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबालिका आत्मरक्षा शिविर का आगाज और इंटर कॉलेज ताइक्वांडो में रजत पदक...

बालिका आत्मरक्षा शिविर का आगाज और इंटर कॉलेज ताइक्वांडो में रजत पदक मिला


Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एपीजे अब्दुल कलाम जयंती के उपलक्ष्य में 10 दिवसीय बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ।

प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन एवं राजस्थान पुलिस देवली की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कालिका यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो, कांस्टेबल सुनीता और शकुंतला छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ साइबर क्राइम एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। राजस्थान शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों एवं बजट प्रावधान के तहत आयोजित इस शिविर के पहले दिन बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा और सुरेंद्र सिंह नरुका सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

इधर, राजकीय महाविद्यालय देवली के छात्र अंकित वैष्णव ने जीता रजत पदक महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अजमेर के सोफिया कॉलेज में आयोजित 39वीं इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय देवली के छात्र ने परचम लहराया है। बीए पंचम सेमेस्टर के नियमित छात्र अंकित वैष्णव ने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया।

छात्र की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा एवं खेल प्रभारी राजकुमार सैनी ने उन्हें बधाई दी तथा कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थी पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए अन्य विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

मोबाइल शॉप में युवक-युवती का ‘हाथ साफ’, चंद सेकंड में गल्ले से नकदी पार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here