Wednesday, November 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली ग्राम पंचायत चुनाव : नाम वापसी के बाद 419 प्रत्याशी मैदान...

देवली ग्राम पंचायत चुनाव : नाम वापसी के बाद 419 प्रत्याशी मैदान में

घाड़ पंचायत में सर्वाधिक 18 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत


Deoli News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में पंचायत चुनाव के तहत बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।

रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से जारी अधिकृत आंकड़ों के अनुसार उपखंड की कुल 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 640 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। संवीक्षा के बाद 639 आवेदन वैध पाए गए, जबकि एज नामांकन निरस्त हुआ। नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 220 अभ्यर्थियों ने अपने पर्चे वापस उठा लिए, जिसके बाद अब अंतिम रूप से 419 प्रत्याशी चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमाएंगे। पूरे उपखंड में सर्वाधिक प्रत्याशी घाड़ ग्राम पंचायत में शेष रहे हैं।

जहां कुल 28 नामांकन आए थे और 10 प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद अब सबसे अधिक 18 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। इसके अलावा नासिरदा, पोल्याड़ा और संथली ग्राम पंचायतों में 15-15 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि सबसे कम प्रत्याशी टोडा का गोठड़ा में शेष रहे हैं, जहां केवल 2 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। सरपंचों के चुनाव गुरुवार को होंगे। सरपंच प्रत्याशियों ने भी जीत के लिए अंतिम रूप से एड़ी से चोटी का जोड़ लगा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here