Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गोवा मुक्ति आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी एवं देवली नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन मल गोयल की 100वीं जयंती पर शुक्रवार को परिवार की ओर से सामाजिक सरोकार निभाया गया।

इस दौरान श्री बोरड़ा गणेश मंदिर के विकास कार्यों के लिए 51 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की गई। यह भेंट ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी को दी गई। दिवंगत गोवर्धन मल गोयल की जन्म जयंती पर आयोजित समारोह में उनके पुत्र नरेंद्र गोयल, अनिल गोयल एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी को 51 हजार रुपए की राशि सौंपी। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट सदस्य चंद्रभान गोयल, मुकेश गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद तनसुख बैरवा, पूर्व पालिका अध्यक्ष आत्माराम जैन, रतन मंगल, अग्रवाल समाज अध्यक्ष नवरतमल गोयल, श्मशान घाट समिति अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ़ सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं शहर के लोग उपस्थित थे। इससे पहले जयंती पर पुष्पांजलि समारोह हुआ।



