Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मअक्षय तृतीया पर भगवान ऋषभदेव का अभिषेक किया

अक्षय तृतीया पर भगवान ऋषभदेव का अभिषेक किया

पक्षियों के लिए परिंडे बांधे


Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अक्षय तृतीया के मौके पर त्रिशला महिला मंडल की ओर से शुक्रवार को महावीर दिगंबर जैन मंदिर देवली में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंडल की संचार मंत्री प्रेरणा सेठी ने बताया कि इस मौके पर दोपहर 2 बजे मंदिर में विनती गाई गई।

वहीं भगवान ऋषभदेव की शांतिधारा व अभिषेक किया गया। महिलाओं ने भगवान ऋषभदेव को नमन किया। इस मौके पर महिला मंडल की समिति की ओर से परिंडे बांधे गए। वहीं महावीर नवयुवक मंडल ने सभी सदस्यों को गन्ने का रस वितरित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पिंकी सेठी, सुलोचना अजमेरा, मनोरमा जैन, सुमन सेठी, अंकिता, ममता, अंजू जैन, सुनयना, जयंती जैन, कविता, संगीता, श्वेता जैन समेत महिलाएं उपस्थित थी। दरअसल इस दिन जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्रीऋषभदेव भगवान ने एक वर्ष की पूर्ण तपस्या करने के पश्चात इक्षु (गन्ने) रस से पारायण किया था। जैन धर्म में अक्षय तृतीया पर गन्ने के रस सेवन का विधान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d