Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्रह्म सेना फाउंडेशन राजस्थान व विप्र महासभा टोंक के तत्वावधान में दूनी में परशुराम जयंती पर वाहन रैली निकाली गई। फाउंडेशन के टोंक जिलाध्यक्ष गणेश राजौरा ने बताया कि भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर सुबह 5 बजे ब्राह्मण समाज दूनी के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई।
इससे पहले सुबह 7.30 बजे से दूनी माताजी के मंदिर स तत्वावधान में विशाल वाहन रैली निकाली गई, जो कि बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर तक पहुंची। विप्र महासभा टोंक के जिलाध्यक्ष नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि वाहन रैली में ब्रह्म सेना फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु तिवाड़ी, सत्यनारायण भगवान मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष रॉकी, समाज के वरिष्ठ सत्यनारायण तिवारी, ब्रह्म सेना फाउंडेशन राजस्थान प्रदेश सचिव बालकिशन शर्मा सहित दूनी ब्राह्मण समाज के कई थे। पूरे मार्ग में भगवान परशुराम के जयकारों से दूनी की गलियां गूंजती रही।



