Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationहर शिक्षण संस्था में चले स्काउट, गाइड यूनिट

हर शिक्षण संस्था में चले स्काउट, गाइड यूनिट

सात दिवसीय शिविर का समापन


Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय टोंक के तत्वावधान में डीएलएड का सात दिवसीय ग्रुप प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय संघ के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर भँवरलाल कुम्हार ने कहा कि ” छात्राध्यापिकाएं आने वाले समय में जिन भी संस्थाओं में काम करें. वहां पर गाइड यूनिट जरूर चलाएं. इसके माध्यम से ही सेवा कार्य की नींव विद्यार्थी में पड़ती है। सात दिवसीय शिविर को स्काउट गाइड का बेसिक कोर्स का दर्जा मिले, ताकि विद्यालय में स्काउट गाइड के लिये योग्य शिक्षक मिल सके। स्थानीय संघ के सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ट्रेनिंग काउंसलर खेमराज मीणा, मुकेश प्रजापति,अनिल गौतम ने शिविर के दौरान किया सेवा कार्य, विभिन्न सोपानों की जानकारी दी। इस अवसर पर गाइड यूनिट ने पक्षियों के लिये परिंडे भी लगाए। समापन समारोह में शिविर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली गाइड व शिविर में सहरानीय कार्य करने वाले स्काउटर, गाइडर को भी समानित किया गया। गाइड द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। स्काउट गाइड ध्वजा अवतरण के साथ ही शिविर का समापन हुआ।

इस दौरान गाइडर झिलमवती, ज्योति सांसी, लाड़बाई शर्मा, हेमलता, व्याख्याता वीणा शर्मा स्काउटर रामकेश माली उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d