Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsहाइवे पर सड़क दुर्घटना, युवक की मौत, बाइक पर था सवार

हाइवे पर सड़क दुर्घटना, युवक की मौत, बाइक पर था सवार

मृतक के भाई ने दी रिपोर्ट, गुरुवार रात की घटना


Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर सिरोही गांव के समीप गुरुवार रात एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। यह युवक सिरोही में शादी समारोह में शामिल होने आया था। इस दौरान यह हादसा हुआ।

देवली थाने के उप निरीक्षक नंदसिंह ने बताया कि यह हादसा रात 8 से 9 के बीच सिरोही में पुलिया के समीप हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा रणजीत को एंबुलेंस से देवली चिकित्सालय लाई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि मृतक रणजीत पुत्र शंकर बैरवा निवासी राधावल्लभपुरा थाना मेहंदवास जिला टोंक है। मामले में मृतक के भाई कीमतराज बैरवा ने रिपोर्ट दी है।

इसमें बताया कि उसका भाई रणजीत गुरुवार को सिरोही में शादी में शामिल होने आया था। इस दौरान दूसरी बाइक ने रणजीत को टक्कर मार दी। हादसे में युवक रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शुक्रवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया गया। बताया गया कि मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचल गया था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d