Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया


Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका क्षेत्र जयपुर चुंगी नाका के पास अवैध रूप से अतिक्रमण करने के विरुद्ध लोगों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वहां एक व्यक्ति ने लोहे की केबिन और पक्का निर्माण कर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, जिससे आए दिन रोड पर एक्सीडेंट होते रहते हैं और अवैध अतिक्रमण के कारण लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। आरोप है कि राजनैतिक सहयोग से यह अतिक्रमण किया गया है। इससे पहले भी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। ज्ञापन में कहा कि उक्त स्थान पर वर्षों से धार्मिक रूप से बाबा रामदेव का भंडारा चलाया जा रहा है।

लेकिन यहां समुद्रनाथ ने अतिक्रमण कर रखा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि उक्त अतिक्रमण ध्वस्त किया जाए, जिससे आमजन को सुविधा हो। ज्ञापन में बनवारी, मोती, धनराज, महेंद्र ग्वाला समेत के हस्ताक्षर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d