Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आगामी 13 अगस्त दोपहर 12 बजे तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी।
भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर ने बताया कि यह रैली देवली के पेट्रोल पंप चौराहा से ममता सर्कल तक आयोजित होगी। इस रैली में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर शामिल होंगे। उक्त तिरंगा रैली में अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन को शामिल होने की बात कही गई है।


