Deoli News 10 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस व यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल का स्थापना दिवस मनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरूण बांकोलिया व महिला अध्यक्ष डॉ.अरूणा शर्मा के निर्देशानुसार टोंक जिले में यह आयोजन हुआ।
दरअसल राष्ट्रीय संगठन यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल टोंक के तत्वाधान में संगोष्ठी व स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूपेंद्र ठागरिया व अतिथि महिला जिलाध्यक्ष चंदा खटीक उपाध्यक्ष सुमित्रा देवी, जिला संगठन मंत्री सुनील ठागरिया, जिला शाहपुरा संगठन मंत्री शिवपाल वर्मा, संयुक्त सचिव सोनू सेन, प्रतिभा सेन, अनीता शर्मा आदि मौजूद थे।



