Deoli News 10 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के नेहरू मार्केट स्थित एक गोदाम से घी के पीपे चुराने के आरोपी को थाना पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के समक्ष पेश किया।
जहां से आरोपी को 17 दिसम्बर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। अनुसंधान अधिकारी एवं सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश उर्फ कालू पुत्र सोहन तेली निवासी जनता कॉलोनी है। जिसे देवली पुलिस ने नेहरू मार्केट स्थित गोदाम से सरस घी के दो पीपे चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकेश को जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि मुकेश स्मेक पीने का आदी है। जिसकी लत पूरी करने के लिए वह इस तरह की चोरियां करता है।
प्रीवियस न्यूज़ : घी के पीपे चुराने का आरोपी गिरफ्तार



