Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअवैध कनेक्शन, कम प्रेशर की समस्या मिली, गावड़ी के लोगों ने भी...

अवैध कनेक्शन, कम प्रेशर की समस्या मिली, गावड़ी के लोगों ने भी सौपा ज्ञापन


Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सावंतगढ़ ग्राम पंचायत की ढाणियों में पेयजल समस्या की शिकायत पर देवली एसडीओ दुर्गा प्रसाद मीणा सोमवार को मौके पर पहुंचे तथा वस्तुस्थिति देखी।

एसडीओ मीणा जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र सिंह व ग्राम पंचायत सरपंच के साथ सावंतगढ़, रतनपुरा, जाल की ढाणी, दांता रोड समेत सावंतगढ़ की कुछ बस्तियों में गए। जहां लोगों ने उन्हें जल संकट की समस्या बताई। एसडीओ ने यहां समस्या का अवलोकन किया तो सामने आया कि पानी का प्रेशर कम होने की वजह से यह दिक्कत आ रही है। उन्होंने मौके पर उपस्थित कनिष्ठ अभियंता को पानी का प्रेशर बढ़ाने तथा अवैध नल कनेक्शन काटने को कहा। इसके अलावा ऊंचाई वाले स्थान पर पीएसपी पॉइंट बनाकर पेयजल समस्या का निस्तारण करने की निर्देश दिए। वही ग्राम पंचायत को संसाधन उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

गावड़ी के ग्रामीणों ने पेयजल की लगाई गुहार

समीप के गावड़ी के लोगों ने पेयजल आपूर्ति करने की मांग को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में बताया कि गावड़ी में करीब सवा सौ परिवार रहते हैं। यहां की वाल्मीकि बस्ती, बैरवा मोहल्ला, दरोगा की कॉलोनी, चारभुजा मंदिर गली, मुख्य सड़क, सीतारामपुरा, दुर्गापुरा जाने वाले मार्ग से पुराने पंचायत भवन तक दोनों ओर के घरों में एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है। जिससे ग्रामीणों को गर्मी के बीच परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं गत 8 मई को तहसीलदार देवली को भी लिखित में समस्या से अवगत कराया गया।

लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या यहां गत 30 से 35 वर्षों से है। लेकिन इसका निस्तारण नहीं किया गया। ज्ञापन में एक सप्ताह में समस्या समाधान किए जाने की बात कही है। ऐसा नहीं होने पर ग्रामीण जनआंदोलन करेंगे। इस दौरान ग्रामीण लालाराम गुर्जर, कालूराम माली, अशोक शर्मा, हंसराज माली, दिनेश गुर्जर, महावीर वैष्णव, मुकेश सैनी, राजीव, सुनील समेत दर्जनों लोग थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d