Jahazpur News 30 अप्रैल (आज़ाद नेब) अवैध बजरी खनन व परिवहन पर रोकथाम लगाते हुए पुलिस ने दो ट्रैक्टर को जब्त किए है। पंडेर थानाधिकारी कमलेश मीणा ने बताया कि बनास नदी में कुछ लोग अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी भर ले जा रहे थे।
तभी पुलिस ने मौके पर पहुंची। चालक पुलिस को देख ट्रैक्टर को भागने लगा। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली दलदल में फंस गया। ट्रैक्टर ट्रॉली फंसने पर ड्राइवर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने माइनिंग विभाग को सूचना कर अधिकारी को मौके पर बुलाया ओर ट्रॉली में भरी बजरी को वहीं पर खाली कर ट्रैक्टर ट्राली को थाने लाया गया। दुसरी ओर बीती देर रात जहाजपुर थाने के गांगीथला ग्राम से बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस के हत्थे चढी। जिसे थाने लाकर रपट डाली है।



