Deoli News 30 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर स्थित दौलता मोड़ पर मंगलवार दोपहर खेत में आग लग जाने से सिंचाई के पाइप समेत सामान जलकर खराब हो गए।

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी सीआईएसएफ का है जवान
सूचना पर देवली नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। दमकल केंद्र देवली की सूचना के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे दौलता मोड़ स्थित रामदयाल दौलतराम पुत्र रामनारायण धाकड़ के खेत में हुआ। बताया गया कि यहां शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में यहां रखे पानी के पाइप, बोरिंग की मोटर और स्टाटर भी जल गए। वहीं लकड़ी व खाखला जलकर राख हो गया। आग की लपटे देखकर ग्रामीणों ने देवली फायर ब्रिगेड केंद्र को सूचना दी। सूचना पर फायरमैन नीरज कुमार चौधरी, रामहरि मीणा, ब्रजराज मीणा पहुंचे तथा उन्होंने मौजूद ग्रामीणों की मदद से पौन घंटे की मेहनत के बाद आग बुझाई। लेकिन हादसे में किसान को नुकसान हुआ है।



