केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी लिया फीडबैक
Desk News 30 अप्रेल ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तेलगांना में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान से चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मंगलवार को हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनावों में अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी। उक्त नेताओं ने कहा कि तेलगांना में फिजा बदल रही है और बीजेपी अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, इसमें संशय नही है। उन्होंने कहा कि देश मे ताकतवर, ईमानदार सरकार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बेहतर कोई विकल्प नही है। मोदी सरकार ने जिस तरह से बीते 10 साल में विकास के काम किए है, यहीं वजह है कि आम मतदाताओं में मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है। मोदी सरकार हर वर्ग के लिए प्रयास कर रही है और जो मोदी ने कहा है, उसे पूरा किया है। सबका साथ- सबका विकास के सिद्धांत ने विश्वास कायम किया है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, डॉ. प्रभुलाल सैनी, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी समेत नेताओं ने तेलगांना के हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के मुसिदाबाद, सन्त नगर विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव संयोजकों, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों की बैठक ली।
चुनाव प्रचार, रणनीति की समीक्षा की ओर अधिकाधिक मतदाताओं को बूथों तक पहुचाने के बारे में कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि तेलगांना में 14 मई को होने जा रहे चुनावों के मद्देनजर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, अरुण चतुर्वेदी, ओमप्रकाश भंडाना को भेजा गया है।
डॉ. प्रभुलाल सैनी, राठौड़, चतुर्वेदी समेत 4 नेता तेलगांना के लिए रवाना


