कला मंथन सप्ताह
Deoli News 30 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एक निजी विद्यालय में मंगलवार को सखी सहेली शाखा देवली की ओर से प्रतियोगिता आयोजित हुई।
मोनिका सुराणा ने बताया कि सिटी प्राइड स्कूल में बच्चों के लिए “सेव द अर्थ सेव, द वाटर” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता और वेस्ट से बेस्ट* प्रतियोगिता का आयोजन करवा कर पर्यावरण बचाव का संदेश दिया। कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि बच्चों में स्किल डेवलपमेंट को लेकर को 28 अप्रैल से 4 मई तक चल रहे कला मंथन सप्ताह को लेकर यह प्रतियोगिता हुई। इसमें चौथी कक्षा से आठवीं कक्षा के सभी बालक बालिकाओं ने भाग लिया। सभी बच्चों ने अपने मन के भाव से पोस्टर बनाएं और बेकार सामानों से उपयोगी समान तैयार किए। कार्यक्रम प्रभारी कुसुम गोयल ओर नीलम मनचंदा थी। विद्यालय निदेशक विमला मंगल ने कार्यक्रम की सराहना की।
यहां बबीता गोयल, जुली जैन, डॉ. मनीषा सेठी, पिंकी सिंहल, वन्दना तोषनीवाल, निधि गर्ग, सरोज सिंहल, सुनीता गोयल थी।


