Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsफर्जी हस्ताक्षर से राशि निकालने का आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

फर्जी हस्ताक्षर से राशि निकालने का आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद


Deoli News 30 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की घाड़ थाना पुलिस ने पारिवादी की चेक बुक चुराकर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए राशि निकालने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी घाड़ देवेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस ने देवली थाना क्षेत्र के चांदली की झोपड़ियां निवासी मनराज पुत्र गोपाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। इसके विरुद्ध वर्ष 2022 में परिवादी महावीर जाट व रामरतन जाट की चेक बुक चुराकर जाली हस्ताक्षर से राशि निकालने का आरोप है। अनुसंधान में आरोप की पुष्टि होने पर पुलिस ने मनराज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश करने पर एक दिन के पीसी रिमांड पर सौपा गया है। इसी तरह दूनी थाना पुलिस ने सचिन पुत्र रामकिशन गुर्जर निवासी काला काकरा थाना दूनी को टोंक जिला कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक बाइक जब्त की है। थाना प्रभारी सरवर खा के अनुसार यह कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक उदयलाल ने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d