Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हैदराबाद में 5 मई को रोड़ शो,...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हैदराबाद में 5 मई को रोड़ शो, तैयारियों को लेकर डॉ. सैनी ने ली बैठकें

सिकंदराबाद सीट को लेकर बनेगी बड़ी रणनीति, प्रदेशाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री कृष्णा रेड्डी उम्मीदवार


Desk News 30 अप्रेल ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तेलगांना में बीजेपी चुनाव जीतने के लिए बड़ी रणनीति बनाने जा रही है। इसी मामले को लेकर तेलगांना में 5 अप्रेल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड़ शो की तैयारी हो रही है। शाह हैदराबाद की लगभग 6 से 8 सीटों को कवर करेंगे। जिससे तेलगांना में बीजेपी को बड़ी ताकत मिलेगी।

गृहमंत्री अमित शाह के रोड़ शो को लेकर मंगलवार शाम हैदराबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी, लोकसभा प्रवासी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी समेत नेताओं ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति, पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमे डॉ. सैनी ने बीजेपी की चुनावी रणनीति , रीति- नीति और मोदी की गारंटी पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि तेलगांना के कार्यकर्ताओं को बदलाव के लिए तैयार हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा ये चुनाव देश के लिए बड़े महत्वपूर्ण है। लिहाजा कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के विजन को लेकर आमजनता के बीच जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की फिजा बीजेपी के लिए बदल रही है, वह समग्र परिवर्तन का सूचक है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं के व्यूह रचना पर विचार व्यक्त किए।

बैठक में शाह के रोड़ शो को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई व कार्यक्रम की समीक्षा की गई। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद की सिकंदराबाद लोकसभा सीट से केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी कृष्णा रेड्डी चुनावी मैदान में है। लिहाजा ये सीट बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है। हैदराबाद की 8 लोकसभा सीटों में वर्तमान में सिकंदराबाद सीट पर बीजेपी का कब्जा है। जबकि 5 सीट पर बीआरएस, एक सीट पर एआईएमआईएम का कब्जा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d