गर्मी में लोगों को पानी की परेशानी, मरम्मत की मांग
Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित हैंडपंप से पिछले तीन सप्ताह से पानी आना बंद हो गया है। इसकी वजह से आसपास के दुकानदारों, लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह हैंडपंप ठीक जहाजपुर चुंगी नाका के पर सुलभ कांप्लेक्स के पास है, जो काफी पुराना है। इस हैंडपंप से पिछले तीन सप्ताह से पानी आना बंद हो गया है। सुबह के वक्त आसपास के दुकानदार, लोगों, सब्जी विक्रेता उक्त हैंडपंप का उपयोग करते हैं। लेकिन पानी नहीं आने से उन्हें परेशानी हो रही है। स्थानीय पार्षद को भी बताया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही स्थिति यहां लगे वाटर कूलर की भी है। लोगों ने बताया कि यह वाटर कूलर काफी समय से बंद पड़ा है। हालांकि वाटर कूलर से पानी आ रहा है। लेकिन यह पानी गर्म आता है, जो पीने योग्य नहीं है। गर्मी में ठंडे पानी की जरूरत होती है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि हैंडपंप तथा वाटर कूलर की मरम्मत की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
इधर, शहर के वार्ड नं 17 में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। लोगों ने बताया कि वार्ड में सफाईकर्मी एक दिन छोड़कर एक दिन आते हैं। जिसकी वजह से गंदगी एकत्रित हो जाती है। इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से की गई है।


