Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआंगनबाड़ी शिक्षिकाओं की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन


Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देवली में आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं की दो दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यशाला में केआरपी सरोज वर्मा, चंद्रकांता पारीक एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के ब्लॉक कॉऑर्डिनेटर राजेश शर्मा ने मॉड्यूल के अनुसार दो दिन में 12 सत्र संचालित किए।

पहले दिन पंजीकरण एवं रजिस्ट्रेशन के बाद प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा का महत्व, आधारशीला एक परिचय, दैनिक दिनचर्या एवं गतिविधि कॉर्नर, खेल-खेल में समग्र शिक्षा, बाल विकास के आयाम पर समझ बनाने से संबंधित गतिविधियां करवाई। दूसरे दिन थीम आधारित विषय वस्तु को समझने व कक्षा कक्षीय प्रक्रिया, समूह कार्य एवं प्रस्तुतीकरण, खिलौना आधारित शिक्षण (नटखट) शिक्षण अधिगम सामग्री व उसका उपयोग, समग्र प्रमाण पत्र, सकारात्मक देखभाल एवं अभिभावक कार्यकर्ता बैठक से संबंधित सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रो में उप समूह में चार्ट बनाने एवं उनका प्रस्तुतीकरण तथा खेल गतिविधियां करवाई गई। समापन पर एसीबीईओ रामराय मीणा ने संभागियों से कार्यशाला में क्या सीखा है, इसके बारे में चर्चा की तथा सीखे गए ज्ञान को बच्चों के साथ गतिविधियां करवाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता बच्चों को नियमित साफ सफाई से रहने के लिए प्रेरित करें तथा पढ़ना, लिखना, सीखने एवं खेल गतिविधियां नियमित करवाएं। कार्यशाला में करीब 50 आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d