Deoli News 11 जनवरी ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम तक बूंदाबांदी हो सकती है। दोपहर यद्धपि तापमान 20 डिग्री के इर्दगिर्द है।
लेकिन ह्यूमैनिटी 61 प्रतिशत होने से पूर्वानुमान है कि शहर या आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी , मावठ की हल्की बरसात संभव है। मौसमी पूर्वानुमान है कि शाम तक बने मौसमी तंत्र के कारण 61 फीसदी सम्भावनाएं है कि करीब 15 किमी की रफ्तार से सर्द हवाएं चल सकती है और हल्की वर्षा भी संभव है। सुबह से शहर में बादल छाए रहे और बीच-बीच मे धूप की चिल्की निकलती रही। सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। आज दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री बना रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने की संभावना है।



