Deoli News 24 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की दूनी थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ में चार चोरी की बाइकों का खुलासा हुआ है।
जिन्हें दूनी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया है। दूनी थाना प्रभारी सरवर खा के अनुसार इसी वर्ष चोरी की प्रकरण में पुलिस ने आरोपी सचिन पुत्र रामकिशन गुर्जर निवासी कालाकाकरा थाना दूनी को गिरफ्तार किया था। जिसकी निशानदेही पर अलग-अलग जगह से चोरी की 4 बाइक बरामद की है। जबकि इससे पहले पुलिस ने आरोपी संजय पुत्र प्रेमचंद गुर्जर निवासी कालाकांकरा थाना दूनी को गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल टोंक कारागृह में है। पुलिस अन्य वाहन चोर की भी तलाश कर रही है।



