Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को छात्र-छात्राओं की ओर से रामलीला व राम राज्य मंचन किया गया।
इसे देखकर बच्चे रोमांचित हो गए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र विभिन्न प्रसंगों का सजीव वर्णन किया। छात्र-छात्राओं ने सीता स्वयंवर, श्रीराम का वन गमन, सीता हरण, राम रावण युद्ध, अयोध्या के राम राज्य तथा लव कुश का पालन पोषण सहित रामायण गान का मंचन किया गया।
इस मौके पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता सहित विभिन्न किरदार बच्चों ने निभाए, जो प्रशंसनीय है। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. सोनम कंछल ने रामसभा की आरती की। रामलीला मंचन से पूर्व विद्यार्थियों ने अच्छी खासी तैयारी की। इस दौरान स्कूल स्टाफ समेत कर्मचारी मौजूद थे।



