Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationफेस्टिव वाईब्स' का हुआ रंगारंग समापन

फेस्टिव वाईब्स’ का हुआ रंगारंग समापन


Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित देवकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय ‘फेस्टिव वाईब्स’ प्रतियोगिताओं का मंगलवार समापन हुआ।


दरअसल पिछले दो दिनों से चल रहे ‘फेस्टिव वाईब्स’ कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सोनल तनेजा ने बताया कार्यक्रम के दौरान दिनांक सोमवार को हेयर स्टाईल, फूड विदआउट फ्लैम एवं मेहंदी
प्रतियोगिता हुई। इनमें प्रथम स्थान पर क्रमशः विजयलक्ष्मी शर्मा, कोमल जांगिड़, आयुषी सोनी ने प्राप्त किया।

वहीं मंगलवार को रंगोली, दीपक व थाली सजावट, म्यूजिकल चैयर और रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। इनमें क्रमशः पूजा जाट और पलक शर्मा, रीतु, असमा, नेहा शर्मा और बीए बीएड चतुर्थ वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इसी तरह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली में भी ईएलसी क्लब, एनसीसी व एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान स्वीप कार्यक्रम के तहत पत्र व निमंत्रण पत्र बनाओ प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य पूरणमल वर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को मतदान के लिए पत्र लिखना था।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d