Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद हंसराज जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवारिया में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी टोंक के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम के माध्यम से आम मतदाताओं को जागरुक करने और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। इसके तहत मतदाताओं को वोट का महत्व समझाने के लिए प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा व इरफ़ान अली ने बताया कि सोमवार को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने वोट 25 नवंबर व स्वीप की आकृति में मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही पोस्टर, बैनर बनाकर, हस्ताक्षर अभियान चलाकर, रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। यहां पर प्रधानाचार्य, समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।




