सितंबर माह में हुई थी वारदात
Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस ने सोमवार रात चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने सितंबर माह में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के गल्ले से रुपए चुराए निकाले थे। वारदात में दो आरोपी शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई मामले के अनुसंधान अधिकारी हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार ने की। जिन्होंने अब्दुल खालिद पुत्र इब्राहिम निवासी मुंबई योजना लुहार बस्ती, उद्योग नगर कोटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में गत 24 सितंबर को गोपीपुरा स्थित पंडित पवित्र भोजनालय के मालिक अश्वनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि वह उस दौरान वह अपने होटल पर खड़ा था। इस बीच दो जने आए। जिन्होंने उनसे पानी की बोतल मांगी।
होटल मालिक पानी की बोतल लेने भीतर गया तो दोनों ने होटल के गल्ले में रखे 10 हजार रुपए में चुरा लिए। मामले में पुलिस ने उसी वक्त पहले आरोपी भगवानदास सिंधी निवासी विज्ञान नगर कोटा को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे न्यायालय के आदेश पर जैसी भेजा गया है। आरोपी फिलहाल ज्यूडिशल कस्टडी चल रहा है। जबकि दूसरे आरोपी अब्दुल खालिद की गिरफ्तारी अब हुई है।



