Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा आम चुनाव के तहत स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मतदाता जागरूकता के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशानुसार शहर में कलश यात्रा निकाली गई।

अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरपालिका देवली, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका व स्काउट गाईड की छात्राओं द्वारा नगर पालिका कार्यालय से अग्रसेन चौराहा तक कलश यात्रा निकाली गई। वहीं इसके माध्यम से आमजन को मतदान का संदेश दिया।
यह कलश यात्रा नगर पालिका परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए अग्रसेन चौराहा तथा यहां से वापस मुख्य बाजार होते हुए नगर पालिका कार्यालय में समाप्त हुई। वही कलश यात्रा में शामिल वाहन सूचना प्रसारण के माध्यम से लोगों को मतदान करने की अपील करता हुआ चल रहा था। उक्त कलश यात्रा के दौरान दुर्गाप्रसाद मीणा उपखण्ड अधिकारी देवली, छगनलाल यादव अधिशाषी अधिकारी, रामराय मीणा सीबीईओ देवली, ऋचा भाटी महिला बाल विकास अधिकारी, चन्द्रप्रकाश चौधरी कनिष्ठ अभियन्ता समेत मौजूद थे।



