Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवकन्या महाविद्यालय देवली में आयोजित समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं उमंग महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को इंस्टेंट फूड मेंकिंग, वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाना, आशु भाषण, गायन, कविता पाठ आदि प्रतियोगिता हुई।
यहां इंस्टेंट फूड मेंकिंग प्रतियोगिता में बीएड से अजंली टेलर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएलएड में पारूला सनाड्य प्रथम रही। बीएबीएड प्रथम वर्ष पलक शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाने में बीएड से रीना कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह डीएलएड में पारूला सनाड्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएबीएड में खुशी राठौड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशु भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी जाट बीएससी बीएड द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएलएड में नूपूर झांकल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योति भाट बीएड प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक वरिष्ठ व्याख्याता अनिता पारीक, मनोज प्रजापत, अर्चना गौतम, वीणा शर्मा, सोनिया शर्मा, दीप्ति चौधरी, सविता जैन, वैशाली बैरागी, चन्द्र प्रकाश प्रजापत, रविन्द्र शर्मा, प्रीती जैन, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अनिल सोनी, कुलदीप सिंह, ईद मोहम्मद, रीना जायसवाल, नमिता सरकार, आरती चन्देल, कैलाश चन्द गुर्जर, गजेन्द्र द्विवेदी, शुभम थे।
सदस्यों को प्रशिक्षण दिया
इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में पंचायत स्तरीय एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों को दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत शिक्षक अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने शिविर के शुभारंभ पर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और सदस्यों को सरकारी स्कूलों से जुड़ने व सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर सरकारी स्कूलों में नांमाकन बढ़ाने की बात कही। प्रधानाचार्य दयाल राम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से शाला विकास समिति सदस्य व प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
दक्ष प्रशिक्षक व्याख्याता संजय सोयल ने सदस्यों को प्रशिक्षण दिया व सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।उपप्रधानाचार्य विमला मीणा, व्याख्याता रविशंकर मीणा, अन्तिम बाला, व्यवसायिक शिक्षक रविशंकर गौतम उपस्थित थे।


