Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsईदउलफितर की नमाज अदा की, गले लगकर दी मुबारकबाद

ईदउलफितर की नमाज अदा की, गले लगकर दी मुबारकबाद

सोशल न्यूज़


Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सोमवार की सुबह सीआईएसएफ स्थित मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज जामा मस्जिद के इमाम जनाब नज़्में इफ्तिखार द्वारा अदा करवाई गई। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई और मुबारकबाद दी।

समाज के प्रवक्ता हारुन अंसारी ने बताया कि रमजान का पवित्र महीना पूरा होने पर आज ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर देशभर में मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी है। शहर के सीआईएसएफ स्थित रिसाला मस्जिद में जुटे नमाजियों ने ईद के मुबारक मौके पर नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। साथ ही देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इससे पूर्व रविवार की शाम को जैसे लोगों ने चांद देखा व ईद के मुबारक मौके पर एक दूसरे को बधाई दी।

ईद उल फितर के मौके पर सीआईएसएफ स्थित मस्जिद में लोग एकत्र हुए और ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद को देखते हुए शहर का पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। इस मौके पर देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह जाट, देवली थाना प्रभारी दौलत राम, हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेशाराम समेत शहर के कई व्यक्ति भी ईद मुबारकबाद देने ईदगाह पहुंचे। पुलिस प्रशासन व सीआईएसएफ के लोगों द्वारा भी नमाजियों को मुबारकबाद दी गई। इस मौके पर सभी लोगों द्वारा अपने घरों पर सेवइयां का इंतजाम किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d