Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बुधवार को ईद का चांद दिखाई देने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ की तथा गुरुवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी।
अख्तर उल्ला खान ने बताया कि 20 रमजान से एतेखाफ में बैठे इरफान पठान, छोटू अंसारी, फिरदौस पठान, आदिल अब्बासी शोएब अब्बासी और देवली की सभी मस्जिद में बैठे लोगो ने 10 दिन के बाद बुधवार को चाँद दिखने पर देश में अमन और चैन की दुआ की। इस मौके पर एजेन्सी मस्जिद मरकज़ के हाफिज बरकतुल्लाह ने फजीलत बयांन की। सदर सनाउल्लाह खान, मंसूर अहमद हाफिज सफीक, सलीम, जब्बार लुहार, आफताब, सलीम पठान आदि लोग थे। इमाम ने दुआ की व एतिकाफ़ में बैठे लोगों का माला पहनाकर इस्तिकबाल किया।



