Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के गाडोली निवासी एक व्यक्ति ने वहीं की एक महिला पर उधार दिए गए एक लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित रामदयाल पुत्र गेंदीलाल मीणा निवासी गाडोली ने आरोप लगाया कि शिमला देवी पत्नी उम्मेद सिंह मीणा निवासी गाडोली से उसकी जान पहचान व अच्छा व्यवहार था। शिमला देवी ने पीड़ित से दो माह के लिए एक लाख रूपए उधार मांगे, जिस पर पीड़ित ने जहाजपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के चेक से 16 जुलाई 2019 को शिमला देवी को एक लाख रुपए लाख का भुगतान कर दिया। बाद में शिमला देवी ने परिस्थितियों का हवाला देते हुए एक साल बाद में पैसे देने का वादा किया। वही समय बीतने के बाद में भी शिमला देवी बार-बार टालमटोल करते हुए झूठे झांसे देती रही। वहीं शिमला देवी ने पैसे मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने जरिए इस्तगासा के प्राप्त परिवाद को दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सौंप दी है।
ज्योति कॉलोनी से बाइक चोरी
हनुमान नगर थाना क्षेत्र के ज्योति कॉलोनी से खेमा का झोपड़ा रोड पर खड़ी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। उक्त मामले में पीड़ित रोशन केवट पुत्र रामफूल कीर निवासी राजमहल सतवाडा ने रिपोर्ट दी है कि 15 फरवरी को वह ज्योति कॉलोनी से खेमा का झोंपड़ा रोड पर बाइक खड़ी कर अपने परिचित के साथ दूसरी बाइक पर कहीं चला गया। जब वापस आया तो बाइक नहीं मिली।



