Deoli News 3 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नरेगा योजना के तहत लागू किए गए नए ‘VBG-Ram’ अपडेट ने श्रमिकों और मेटों की मुश्किलें व परेशानी बढ़ा दी हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिनों से मोबाइल ऐप में ऑनलाइन फेस ऑथेंटिकेशन और फोटो अपलोड करने की अनिवार्य प्रक्रिया तकनीकी खामियों के कारण ठप पड़ी है। इसके चलते देवली तहसील की करीब 277 नरेगा लेबर बिना हाजिरी के परेशान हो रही है, जिन्हें सोमवार को भी दोपहर 12 बजे तक इंतजार के बाद वापस घर लौटना पड़ा था। जहां कुछ पंचायतों में यह ऐप काम कर रहा है, वहीं अधिकांश जगह मेटों को अधिकारियों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने नाराजगी व्यक्त की है।



