Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकई किलोमीटर बहकर नेगडिया पहुंचा मजदूर का शव

कई किलोमीटर बहकर नेगडिया पहुंचा मजदूर का शव

नेगड़िया पुलिया के पास मिले शव की पहचान हुई


Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के पुराने अजमेर मार्ग पर नेगड़िया स्थित पुरानी पुलिया के जलभराव क्षेत्र में शुक्रवार शाम मिले शव की पहचान हो गई है। यह पहचान जेब से मिले आधार कार्ड और पहने हुए कपड़ों से हुई।

मृतक की पहचान शंकर (60) पुत्र प्रताप भील निवासी खाखुदा, राजगढ़ थाना काछोला के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उनके भतीजे जगदीश पुत्र मांगू जाती भील ने की, जो सरपंच के साथ देवली चिकित्सालय पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, शंकर गत 2 जुलाई को बहकर बनास नदी में आया था और उसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं था। देवली पुलिस ने काछोला मजदूर के परिजनों को सूचना दी थी, और परिजनों के आने पर मृतक की शिनाख्त हो सकी। शव को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया था।

जहां परिजनों ने मृतक की पहचान की। बताया गया कि काछोला थाना इलाके के चोहली गांव के पास बनास नदी पर रपट पार करते वक्त शंकर भील तेज बहाव में बह गया था। हालांकि रपट पर बहने के बाद शंकर 50 मीटर दूर बबूल की झाड़ियां तक पहुंच गया। जहां वह आधे घंटे तक फंसा रहा और मदद की गुहार लगाता रहा। लेकिन बाद में वह पानी के तेज बहाव में बह गया।

प्रीवियस न्यूज़ :-

नेगड़िया पुलिया के पास मिला पुराना शव, मोर्चरी में रखा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d