Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli News"कन्या पूजन के साथ नए सत्र की शुरुआत"

“कन्या पूजन के साथ नए सत्र की शुरुआत”


Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवजात कन्या पूजन के साथ सखी सहेली ग्रुप देवली ने अप्रैल से शुरू होने वाले अपने नए सत्र की शुरुआत की है। कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष नीतू मंगल के यहां ग्रुप की बैठक हुई।

अध्यक्ष द्वारा आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई और सभी सदस्यों, पदाधिकारियों को माला और दुपट्टे पहनाकर नए सत्र की शुरुआत की गई। इसके साथ नवरात्र पर्व के चलते, अष्टमी पर मां स्वरूपा नवजात कन्याओं व भैरव स्वरुप बालकों के पूजन के साथ नए सत्र की शुरुआत की गई। ग्रुप सदस्याओं ने राजकीय चिकित्सालय, दयाल हॉस्पिटल और कई बस्तियों में जाकर नवजात कन्याओं का पूजन किया। उन्हें बेबी किट और नारियल दिया गया। वही उनकी माता को भी दलिया के पैकेट नारियल, गुड दिए गए। सभी बच्चो को टॉफियां दी गई। ग्रुप द्वारा 21 नवजात कन्याओं का पूजन किया गया। कुसुम गोयल व शिल्पा सोनी कार्यक्रम प्रभारी थी।

इस दौरान वंदना तोषनीवाल, मोनिका सुराणा, इंदिरा सोनी, श्वेता अग्रवाल, सुशीला टांक, मीनू जिंदल, सरिता मीना, निधी गर्ग, स्मिता शर्मा, साक्षी थी।

(रामनवमी) खेलकूद प्रतियोगिता हुई व (महावीर जयंती) महिला मंडल कर रही है विनती

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d